रुद्रप्रयाग में जीप की टक्कर से लड़की की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। बीती रात मुख्यालय में एक शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों को एक जीप ने टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हायर सेंटर में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल लड़की की मौत हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार बीती सांय गुलाबराय में एक वेडिंग प्वाइंट से शादी समारोह से अपने घर लौट रहे तीन लोग बदरीनाथ हाईवे किनारे खड़े थे कि इसी बीच एक मैक्स ने तीनों पर टक्कर मार दी। एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया जबकि रुद्रप्रयाग निवासी 11 साल की अराध्य बगवाड़ी और 12 साल का कार्तिक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसी वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से अराध्या को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उसकी हायर सेंटर में मौत हो गई। वहीं कार्तिक का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित है। रात को घटना के बाद वाहन चालक मस्तान सिंह बिष्ट निवासी च्वींथ फरार हो गया था, किंतु सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना में आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119