छह माह में ही सुनीता को बना गया बिधवा, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जौलकांडे निवासी 30 वर्षीय युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा जौलकांडे निवासी सूरज कुमार पुत्र डुंगर राम ने घर के अंदर बल्ली पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार देर शाम जब उसके पिता बाजार से घर लौटे तो बेटे को फंदे में लटका देख अवाक रह गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा

उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सूरज सोमवार सुबह अपनी पत्नी सुनीता देवी को उसके मायके सालीखेत चचई कपकोट पहुंचाने गया था। वह शाम होते ही घर लौट आया। ग्रामीणों ने उसे देर शाम अपने घर जाते हुए देखा। लेकिन देर सायं जब पिता डुंगर राम बाजार से घर लौटे तो वह घर के अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस जांच में जुट गई है। अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि सूरज की छह माह पूर्व ही सुनीता से शादी हुई थी। जो अपने पति एवं ससुर के साथ घर के खुशी से रहती थी। पति के मौत की सूचना मिलते ही वह बेहोश हो गई

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119