33वें सड़क सुरक्षा मुहिम में काठगोदाम पुलिस ने वाहन चालकों का स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण कर यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
नैनीताल। 33 वें सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वाहन चालकों/ आमजनमानस को जागरूक किये जाने के निर्देश पर थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक द्वारा रेलवे स्टेशन पर टैक्सी, आटो, बस व विभिन्न वाहन चालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में रश्मि भट्ट एआरटीओ हल्द्वानी , निखिल शर्मा परिवहन कर अधिकारी , डा0 अभिनाष कुमार राय मेडिकल आफिसर, गणेश शंकर नेत्र विशेषज्ञ मोटाहल्दू, लालकुआं ने प्रतिभाग कर विभिन्न वाहन चालकों का स्वास्थ व नेत्र परीक्षण किया गया।
चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नशे में वाहन न चलाये जाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करने, तेज गति में वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया गया । इसके अतिरिक्त आमजनमानस को भी यातायात नियमों से जागरूक किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार