अंतरजातीय विवाह के मामले में महिला ने बागेश्वर डीएम, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड से एक अंतरजातीय विवाह का मामला सामने आया है, जिसमें ग्राम सुभाई, पोस्ट ऑफिस सुभाई, तहसील जोशीमठ, जिला चमोली निवासी रविता पुत्री केदार सिंह ने प्रार्थिनी हिमांशु पुत्र राकेश लाल निवासी ग्राम भेना, पोस्ट ऑफिस जोशीमठ, तहसील जोशीमठ, जिला चमोली से अंतरजातीय विवाह किया है। उन्होंने बताया कि वह दोनों बालिक है और उन्होंने 12/3/2024 को आर्य समाज मंदिर बागेश्वर में विधिवत विवाह किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

प्रार्थिनी रविता ने बताया कि मेरे पति दलित समाज से हैं जिस कारण मेरे अंतरजातीय विवाह से मेरे माता-पिता, भाइयों, समाज के अराजक तत्वों, जातिवादी मानसिकता के लोगों से हम दोनों को जान माल का खतरा है, जिसके लिए हमने प्रशासन से जान माल की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

ज्ञातव्य है की 1 वर्ष पहले ही अंतरजातीय विवाह करने पर जगदीश की हत्या का मामला हमारे सामने आया था जिस पर प्रशासन से सुरक्षा की मांग करने पर भी उसे सुरक्षा प्रदान नहीं की गई थी और जगदीश को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इन्होंने जिलाधिकारी बागेश्वर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बागेश्वर को पत्र लिखकर अपनी जान माल की सुरक्षा की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119