धारचूला तहसील क्षेत्र से लगे नेपाल सीमा बलुवाकोट के जोशी गांव में पहाड़ दरका-घास काटकर आ रही फौजी की पत्नी चपेट में आकर मलबे में दबी-

खबर शेयर करें 👉

धारचूला। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है, कई सड़कें बन्द हैं, भारत चीन सीमा को जुड़ने वाली सड़क भी बंद पड़ी हुई हैं। लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनी है। बारिश से जहां भूस्खलन और पहाड़ दरकने की घटनाएं सामने आ रही है वहीं आज जिले के धारचूला तहसील क्षेत्र से लगे नेपाल सीमा बलुवाकोट के जोशी गांव में पहाड़ दरक आया है। इस दौरान घास काटकर आ रही फौजी की पत्नी चपेट में आकर मलबे में दब गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-टनकपुर में मामी-भांजे से 1.104 किलो अफीम बरामद, कीमत 2.10 लाख रुपये

लगातार मलबा आने के बाद से यहां के तेरह परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है। वह अन्यत्र चले गए हैं। बता दे लापता महिला पशुपति देवी पत्नी हरीश भट्ट 30 वर्षीय ग्राम बलुवाकोट तोक जोशी गांव की है। तहसीलदार अबरार अहमद ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा जेसीबी से भी लापता महिला की खोजने की जा रही है। साथ ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के अन्य स्थानों पर भी ढूढ़ खोज करते हुए नालियों को खोल रही है अति संवेदनशील दो परिवारों को अन्य घरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews--26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर लिखनी होगी निर्माण व अवसान तिथि

रेस्क्यू अभियान में प्रशासन पुलिस की टीम के साथ एसडीआरएफ के टीम कमांडर हेड कांस्टेबल राजेंद्र मेहरा कॉन्स्टेबल खीम सिंह कांस्टेबल मनोज टोलिया कांस्टेबल संतोष कॉन्स्टेबल कुबेर कांस्टेबल शेखर नगरकोटी आदि मौजूद रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119