मटकन्या गांव में अधेड़ ने गटका जहर, मौत
अल्मोड़ा। धौलादेवी के मटकन्या गांव निवासी अधेड़ ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार धौलादेवी के ग्राम पंचायत मटकन्या निवासी कृष्ण राम (58) पुत्र धनी राम ने बीते शनिवार को घर में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर धौलादेवी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। वह खेती से आजीविका चलता था। थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई