बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार चमोली जनपद में आगामी 27 व 28 फरवरी को भारी वर्षा एवं भारी बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय जनता को विशेष सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण रखने की सलाह दी हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने पर सड़क संबंधी विभागों को तत्कालन यातयात सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौजूद परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने और आपदा प्रबंधन अधिकारी को केंद्रों में बर्फवारी के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं को चाक चौबंध करने के निर्देश दिए। ताकि परीक्षा देने वाले छात्रों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किसी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चमोली गोपेश्वर को दूरभाष संख्या- 01372-251437 एवं 1077 (टोल फ्री), 9068187120, 7055753124 पर तत्काल देना सुनिश्चित करें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
UK…पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार