रानीखेत निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 43 लाख की ठगी

खबर शेयर करें 👉

एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 43 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला ने खुद को एक फाइनेंशियल कंपनी की अधिकारी बताकर निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच दिया था।

रानीखेत, जिला अल्मोड़ा निवासी 68 वर्षीय वृंदा पंत ने साइबर क्राइम थाना पंतनगर में तहरीर दी है कि 18 सितंबर को उनके मोबाइल पर आरोही नामक महिला का व्हाट्सएप कॉल आया। उसने खुद को फाइनेंशियल वर्ल्ड के एनालिस्ट शिव सहगल की कंपनी “नुवामा एज” की अधिकारी बताया और ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

आरोपी महिला ने वृंदा पंत को एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया, जहां कथित सदस्य निवेश और मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे थे। इन गतिविधियों से प्रभावित होकर शिक्षिका ने सात अक्तूबर से छह नवंबर के बीच कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए और अलग-अलग खातों में कुल 43 लाख 70 हजार 970 रुपये जमा कर दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी

ठगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि निवेश सुरक्षित है और जल्द दुगना मुनाफा मिलेगा। लेकिन जब उन्होंने मुनाफे की राशि निकालने की कोशिश की तो वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप अचानक बंद हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया

साइबर क्राइम थाना पंतनगर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संबंधित बैंक खातों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119