अंधेरे में अनियंत्रित बाइक गड्ढे में घुसी, सवार की मौत, सुबह टहलने वालों ने पुलिस को दी जानकारी

खबर शेयर करें 👉

खटीमा के छिनकी गांव में अपने बड़े भाई से मिलकर वापस सितारगंज लौट रहे एक बाइक सवार व्यक्ति की रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंधेरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

 घटना शनिवार देर रात की है। सितारगंज निवासी इकपाल सिंह (52) पुत्र चरण सिंह छिनकी गांव निवासी अपने बड़े भाई जगजीत सिंह और उनके परिवार से मिलने के लिए आए हुए थे। शाम को वह बाइक से वापस सितारगंज लौट रहे थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। रातभर काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। श्रीपुर बिचवा के पास रविवार सुबह के समय कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। तभी उनको सड़क के नीचे मोबाइल के बजने की आवाज आई। सड़क के नीचे झांककर देखा तो शव पड़ा मिला और जेब में रखा मोबाइल बज रहा था। जिनकी शिनाख्त इकपाल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व इकपाल का परिवार भी छिनकी गांव में ही रहता था, उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119