एक करोड़ रुपए कमाने वाले यूट्यूबर के घर पर इंकम टैक्स की रेड, 24 लाख रुपए कैश बरामद
बरेली। यूट्यूबर तसलीम के घर पर इंकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई अवैध तरीकों से 1 करोड़ रुपए कमाने के मामले में हुई है। हालांकि तस्लीम के परिजनों ने आरोप खारिज किए हैं। बरेली निवासी तसलीम ‘ट्रेडिंग हब 3.0’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां वह शेयर बाजार से संबंधित वीडियो बनाते हैं।
तस्लीम के भाई फिरोज के अनुसार तस्लीम अपनी कमाई पर आयकर का भुगतान करते हैं और दावा करते हैं कि उन्होंने अपनी कुल यूट्यूब आय 1.2 करोड़ रुपये पर पहले ही 4 लाख रुपये कर का भुगतान कर दिया है। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव मिलक पिछौडा का तस्लीम पुत्र मौजम खां गलत तरीके से धन अर्जित करता है। उसने अनैतिक तरीके से रुपय कमा कर शानदार मकान बना रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तस्लीम के घर पर छापा मारा तो यहां से 24 लाख रुपये की नकदी मिली। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपना यूट्यूब चैनल चलाता है। वर्ष 2017 में बीटेक करने के बाद उसने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। उसके चैनल के 99 हजार सब्सक्राइबर हैं। वह अपने चैनल पर लोगों को शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारियां देता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर