कल से महंगा होगा होम लोन, ब्याज दरों में बढ़ोतरी

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली 12 मार्च। केनरा बैंक के होम लोन समेत अन्य लोन कल से महंगे होने जा रहे हैं। बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट और एमसीएलआर दोनों में संशोधन किया है, जो 13 मार्च यानी सोमवार से प्रभावी हो जाएंगी। इससे बैंक के तमाम तरह के लोन की ईएमआई फिर बढ़ जाएगी और आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


भारतीय रिजर्व बैंक के लगातार रेपो दरों में वृद्धि के चलते अधिकतर बैंकों के लोन महंगे हुए हैं। महंगाई को कंट्रोल करने के लिए आरबीआई पिछले साल मई से लगातार रेपो दर को बढ़ाता जा रहा है। बैंक लोन की दरों को रेपो दरों में बदलाव के साथ बदलते रहते हैं। केनरा बैंक ने एमसीएलआर में 0.45 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इससे बैंक के अलग-अलग अवधि के लोन की ब्याज दरें बदल गई हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119