रोचक अपराध…महिला गई बैंक के एटीएम में पैसे निकालने, पैसे नहीं निकले तो एटीएम में की तोड़फोड़

खबर शेयर करें 👉

एटीएम गेट में ईंट मारकर शीशा तोड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

काशीपुर। एटीएम से रूपये न निकलने पर एक महिला ने बैंक में हाई बोल्टेज ड्रामा करते हुए बैंक के बाहर लगे एटीएम के दरवाजे पर ईंट मारकर शीशा तोड़ दिया। सूचना पर पहंुची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी।
जानकारी के अनुसार आज एक महिला बैंक ऑफ बड़ौदा की रतन सिनेमा रोड स्थित शाखा के बाहर लगे एटीएम पर पहुंची और एटीएम से रूपये न निकलने पर उसने वहां जमकर उत्पात मचाया। जिस कारण वहां रोड पर जाम लग गया। बैंक मैनेजर सरवर सिंह जाट से कहा कि उक्त महिला के एकाउंट का बैलेंस चेक किया तो उसका  जीरो था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

उसको बताया कि आपके खाते में कोई रूपया नहीं है तो महिला और ज्यादा बौखला गयी। उक्त महिला ने बैंक के बाहर लगे एटीएम के दरवाजे का शीशा ईंट मारकर तोड़ दिया तथा उसने चेतावनी दी कि अगर पांच मिनट में मुझे रूपये नहीं मिले तो वह मार्केट में तोड़फोड कर देगी। जिस पर ब्रांच मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां जाकर उक्त महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी। पकड़ी गयी महिला ने अपना नाम शबनम निवासी पक्काकोट बताया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119