अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने किया क्रिकेट मैच का उद्घाटन-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम में मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में अल्मोड़ा अंडर 16 लीग का आगाज हुआ । उदघाटन में मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट , विशिष्ट अतिथि लियाकत अली खान, जिला मंत्री भाजपा विनीत बिष्ट , उत्तराखंड बॉक्सिंग फेडरेशन सेक्रेटरी गोपाल खोलिया तथा पूर्व प्रधान मटेला संजय बिष्ट मौजूद थे।
इस मौके पर आबिद अली खान, संस्थापक कैलाश मेहरा, राजू लटवाल , डी के जोशी , हिमांशु चौधरी , हीरा कनवाल ,ललित कनवाल ,मोहन बिष्ट , ललित कनवाल , पंकज बिष्ट , मोहित बिष्ट , अनिल कनवाल , मनीष कांडपाल , दीपक सतवाल , अरविंद मेर ,अमन बिष्ट, विशाल , पवन , आशुतोष आदि लोग मौजूद थे । उदघाटन मुकाबला मेहरा स्पोर्ट्स अंडर 16 व स्टेडियम अंडर 16 के बीच 25 ओवर का खेला गया जिसमें स्टेडियम अंडर 16 की टीम 17 ओवर में 100 रन पर सिमट गई । लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम मेहरा स्पोर्ट्स अंडर 16 ने यह मुकाबला 17 ओवर में 4 विकेट से जीत लिया । कप्तान आदित्य मेहरा ने नाबाद 41 रनो का योगदान दिया ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश