नवजात को खेत में फेंकने वाली कलयुगी मां गिरफ्तार – डीएनए जांच के बाद हुआ मामले का खुलासा – एक साल पहले खेत में पड़ा मिला था नवजात
अल्मोड़ा 26 जून : अपने ही नवजात बच्चे को खेत में फेंकने वाली एक कलयुगी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने एक साल पहले अपने बच्चे को पास के ही एक खेत में फेंक दिया था। संयोग से गांव वालों की नजर उस पर पड़ गई। लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
मामला बीते वर्ष का है। 27 जुलाई 2020 को लमगड़ा कस्बे से लगे एक गांव में ग्रामीणों को गांव से कुछ दूरी पर खेत में एक नवजात पड़ा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो नवजात जीवित अवस्था में था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा पहुंचाया। जहां से उसे महिला अस्पताल अल्मोड़ा को रेफर किया गया। लेकिन हालत खराब होने के कारण महिला अस्पताल से भी नवजात को हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में उपचार के दौरान कुछ दिनों के बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में लमगड़ा थाने में इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच चौकी प्रभारी जैंती देवेंद्र राणा को सौंपी गई। जांच में जो बात सामने आई वह किसी रूह कंपा देने वाली बात से कम नहीं थी। नवजात को खेत में फेंकने वाली कोई नहीं बल्कि उसकी मां निकली। थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील बिष्ट ने बताया कि डीएनए टेस्ट में आरोपी महिला ही नवजात की जैविक माता पाई गई। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस ने इस कलयुगी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी मां ने बताया कि उसके दो बेटियां और एक बेटा है। जिनके पिता एक होटल में काम करता था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वह पिछले एक साल से घर पर ही हैं। बच्चों के पालन पोषण में आर्थिक तंगी सामने आई तो उसे यह कदम उठाना पड़ा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी