अनोखी शादी…आज कान्हा की होगी हर्षिका, -आज गाजे बाजे के साथ आएगी बारात
हल्द्वानी की रहने वाली हर्षिका की प्रीत भी कन्हैया के प्रति कम नहीं है। कान्हा की ऐसी लगन हल्द्वानी निवासी हर्षिका पंत को लगी कि उसने मुरली मनोहर के संग विवाह करने की रट लगाई हुई थी । वह दिन भी आ गया गत दिवस कन्हैया संग हर्षिका के विवाह के मांगलिक कार्य शुरू कर दिये गये है, आज उसकी बारात गाजे बाजे के साथ आयेगी।
हल्द्वानी के आरटीओ रोड़ स्थित इ्रन्द्रप्रस्थ कॉलोनी फेेज 3 निवासी पूरन चंद्र पंत की पुत्री दिव्यांग है, श्री पंत ने बताया कि बचपन से ही हर्षिका श्री कृष्ण की भक्ति में लीन है।जब वह आठ वर्ष की थी तो उसे भगवान कृष्ण ने स्वप्न में दर्शन दिये थे तब से ही वह प्रभु की भक्ति में लीन है। पूरन चंद्र पंत ने बताया कि हर्षिका 10 वर्ष की आयु से ही कान्हा के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखती है।
हर्षिका के विवाह के लिए जब पूरोहित से पूछा गया तो उन्होंने वृंदावन में विवाह कार्य होने की जानकारी दी। वहां कार्यक्र न होने की स्थिति में स्वजनों ने 1 जुलाई को प्रेम मंदिर वृंदावन जाकर विवाह प्रक्रिया संपन्न करायी व भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को हल्द्वानी ले आये।
परिजनों ने बकायदा शादी के कार्ड भी छपवाये। बीते दिवस घर पर शुभ लग्न अनुसार भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने के उपरांत महिला संगीत का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। स्थनीय लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की। आज हर्षिका की बारात आनी है, लोगों में इसको लेकर खासा उत्साह है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन