बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को बरामद -आरोपी भेजा जेल

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को बरामद कर पुलिस ने आरोपी को दबोचा है। किशोरी को परिजन के सुपुर्द कर दिया जबकि आरोपी को जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि 27 सितंबर की रात उसकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए चली गई थी। घर वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

सामने आया था कि अशरफ निवासी पदार्था धनपुरा उसे बहला फुसलाकर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि बौंगला बाईपास से सोमवार देर रात किशोरी को बरामद कर आरोपी को दबोच लिया। बताया कि आरोपी किशोरी को लेकर फरार होने की फिराक में था। एसओ ने बताया कि किशोरी को परिजन के सुपर्द किया गया जबकि आरोपी युवक को पोक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119