खजान समर्थकों ने आतिशबाजी कर मिठाई बाटी-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल

रविवार को खजान समर्थकों ने गंगोलीहाट में आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया । कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश रावल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगोलीहाट के गोदाम रोड व हरज्यु मंदिर तिराहे पर जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

इधर खजान समर्थकों ने पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक मयूख महर व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त किया और कहा कि खजान गुड्डू को विधानसभा पहुंचाएंगे । इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश रावल, राजू रावल, विक्की शाह, केदार सिंह,दिनेश बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट, त्रिभुवन नेगी, नंदू रावल, जीवन पांडे, आनंद पांडे, नवीन नेगी, शंकर शाह, पूर्व प्रधान शंकर लाल चौधरी, नीरू चौधरी, मोहन रावल सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119