रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से किशोरी की मौत-
जसपुर। रसोई गैस से खाना बनाते हुए किशोरी की आग लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हजीरो गांव निवासी कमल सिंह के पांच पुत्रियां तीन पुत्र थे। चार पुत्रियों गोपी, क्रांति, रानी, स्वाति तथा दो पुत्रों जसवंत सिंह सोहन सिंह कि उन्होंने पूर्व में शादी कर दी थी। शादीशुदा दोनों पुत्र अपने माता-पिता से अलग मकान बनाकर गांव में ही कुछ दूरी पर रहते है।
पुत्र शेर सिंह 18 वर्ष पुत्री एकता 17 वर्ष अपने माता-पिता के साथ रहते थे। किशोरी की मां ने बताया कि प्रातः वह अपने पति कमल सिंह पुत्र शेर सिंह के साथ खेत पर मजदूरी करने गए थे। अपनी पुत्री एकता 17 वर्ष को सुबह का खाना बनाने को कहा था। रसोई घर में खाना बनाते हुए अचानक सिलेंडर में लगी आग उसके कपड़ों तक पहुँच गई ।
घर का मेन गेट बंद होने के कारण उसकी मदद को पड़ोसी नहीं पहुंच सके। घर में वह अकेली थी। घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने खेत से आकर पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। उनकी पुत्री का शव घर के आंगन में पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज