नहीं रहे लालकुआं के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता किशन दा
रिपोर्ट मजहिर खान
लालकुआं। नगर के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता कृष्णानंद खोलिया उम्र 58 का आकस्मिक निधन हो गया, उनके निधन की खबर से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मच गया।
लालकुआं के वार्ड नंबर 6 में निवास करने वाले एवं मुख्य बाजार में स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान के स्वामी कृष्णानंद खोलिया का आकस्मिक निधन हो गया, 1 सप्ताह पूर्व उनका स्वास्थ्य खराब हुआ जिन्हें राममूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा ले गए, जहां आज दोपहर बाद उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली, 58 वर्षीय कृष्णानंद खोलिया अपने पीछे पत्नी शोभा खोलिया, दो बेटियों सोनू और तारा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार आज रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया जाएगा। उनके निधन के समाचार के बाद नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद हो गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद