लालकुआं स्लीपर फैक्ट्री में करंट लगने से श्रमिक की मौत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। स्लीपर फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक श्रमिक करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम हनुमान मंदिर निवासी 45 वर्षीय भोपाल सिंह कोरंगा बुधवार की प्रातः चार बजे स्लीपर फैक्ट्री में ड्यूटी करने के लिए गया। ड्यूटी के दौरान भोपाल अचानक करंट की चपेट में आ गया। यह देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार

उसे किसी तरह करंट से मुक्त कराकर हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। फैक्ट्री के प्रबंधकों द्वारा मृतक भोपाल के परिजनों को साढ़े छह बजे घटना की जानकारी दी। मृतक भोपाल की दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर पता चला है कि स्लीपर फैक्ट्री में मजदूरों से मानक को ताक में रखकर काम कराये जाने के साथ ही सुरक्षा के पूरे प्रबंध भी नहीं है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119