विधायक जीना ने राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज देवालय सल्ट में किया पौधरोपण

खबर शेयर करें 👉

एसआर चंद्रा की रिपोर्ट

भिकियासैंण। सल्ट के पूर्व स्व० विधायक श्री सुरेंद्र जीना व उनकी पत्नी नेहा जीना(धर्मा जीना) के प्रथम जयंती पर आज रविवार को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज देवालय सल्ट में विशाल वृक्षारोपण किया गया, जिसमें अनेको फलदार पेड़ लगाए गए।तत्पश्चात नव निर्वाचित विधायक महेश जीना ने क्षेत्र की जनता की कयी जन समस्याएं सुनी,जिसमें ग्राम पोखरी, देवालय और देवालय इंटर कॉलेज में पानी की समस्या को लेकर बातचीत हुई,जिसमें विधायक जीना ने शासन से इस मामले में तुरंत जवाब मांगा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट

सांथ ही उन्होने सभी क्षेत्र वासियों से कहा हैं कि वे प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निदान करने अग्रसर रहगें। बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट ,समाज सेवी महेश्वर मेहरा,समाज सेवी दिनेश मेहरा, सल्ट उपाध्यक्ष गिरिधर राणा,समाज सेवी बालम मुहरी,जिला पंजायत सदस्य मंजू रावत, महामंत्री सल्ट भगत बोरा,जयंती रावत आदि उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119