एलआईसी एजेंट बहनोई 25 लाख की धोखाधड़ी कर फरार
हल्द्वानी। एक महिला से उसके एलआईसी एजेंट बहनोई ने पॉलिसी करने के बाद दोगुना पैसा मिलने का लालच देकर लाखों रुपयों की ठगी कर ली। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी बहनोई गाजियाबाद स्थित अपने घर से भी फरार है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पर धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुखानी थाना क्षेत्र के नरसिंह तल्ला कमलुवागांजा निवासी महिला ने तहरीर देकर कहा कि उसके बहनोई ललित सिंह निवासी विजय नगर गाजियाबाद एलआईसी एजेंट है। ललित ने विश्वास में लेकर उनकी तीन पॉलिसी करने की बात कही। महिला ने बताया कि उसने तीनों पॉलिसी की रकम करीब 19 लाख रुपये अपने बहनोई के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बहनोई ने पीड़ित महिला को इसकी एवज में छह साल बाद 32 से 35 लाख रुपये मिलने का लालच दिया। बहनोई ने उसे पॉलिसी की रसीदें ऑनलाइन मोबाइल पर भेज दीं लेकिन यह रसीदें फर्जी निकलीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ जवान और यात्रियों में हाथापाई -महिला ने लगाया तस्वीर खींचने का आरोप
uttarakhand-सहस्रधारा में फोटो खिंचवाते समय नदी में बही महिला, मौत -किच्छा में गोला नदी में 11वीं का छात्र लापता