ओवरलोडिंग पर पांच चालकों के लाइसेंस निरस्त
वाहनों में ओवरलोडिंग करने पर पांच चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। चेकिंग के दौरान चार टैक्सी और एक कैंटर में क्षमता से अधिक सवारी पाई गई। कैंटर में आगे पीछे स्कूली बच्चे बैठाए गए थे। पुलिस का ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान जारी है।
सोमवार को कोतवाली चम्पावत क्षेत्र में यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार टैक्सियों में क्षमता से अधिक सवारी मिली। इसके अलावा एक कैंटर में अनधिकृत रूप से स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाने पर सभी बच्चों इस तरह से वाहन से नहीं जाने के लिए काउंसलिंग की गई। सभी पांचों वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई। एसपी अजय गणपति ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध