मांगों के लेकर प्रधान संगठन ने ब्लाक मुख्यालय धौलछीना में की तालाबंदी
जगदीश भट्ट
नैनी/जागेश्वर। विकास खंड भैंसियाछाना के प्रधान संगठन के अध्यक्ष चन्दन सिंह मेहरा के नेतृत्व में प्रधानों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों के लेकर शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय धौलछीना में तालाबंदी की गयी। उन्होंने कहा कि प्रधान कई समय से शासन-प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत करा चुके हैं, लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कृपाल सिंह भोज के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रधान दीवान सिंह मेहता, खष्टी बल्लभ पांडे, गीता चम्याल, देवेन्द्र सिंह कार्की, महेश बोरा, बसंत टम्टा, प्रेमा, बसंती देवी, नवीन रावत, राजेन्द्र प्रसाद, सुनीता बिष्टï, हेमा देवी, हरीश सिंह, सुरेन्द्र राम, रामपाल मलवाल, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर