बास्केट बॉल फाइनल में लोको शेड की टीम ने दर्ज की जीत

खबर शेयर करें 👉

बरेली 27 फरवरी, 2023: पूर्वोत्तर रेलवे क्रीडा संघ, इज्जतनगर के तत्वाधान में रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड नंबर- 4 इज्जतनगर में आयोजित अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 के अंतर्गत बास्केटबॉल का फाइनल मैच लोको शेड एवं कारखाना टीम के मध्य खेला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला

जिसमें लोको शेड की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम को 9-8 अंको से जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए वॉलीबॉल के दो सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला सेमीफाइनल मुकाबले में इंजीनियरिंग व कारखाना के मध्य खेला गया जिसमें इंजीनियरिंग ने 2-1 से जीत दर्ज किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले में आरपीएफ व लोको शेड के मध्य खेला गया जिसमें आरपीएफ ने एक तरफा 2-0 से जीत जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला आरपीएफ व इंजीनियरिंग के बीच खेला जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119