युवक पर महिला और बच्चे को अगवा करने का आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
काशीपुर। एक व्यक्ति ने अलीगंज रोड निवासी युवक पर उसकी पत्नी और बच्चे को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस बारे में जानकारी करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी एक व्यक्ति ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वह 12 अक्तूबर 2023 की रात ई-रिक्शा चलाने गया था। इस दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे अलीगंज रोड स्थित रोजडेल कालोनी निवासी दिनेश सिंह ठाकुर उर्फ राणा उसकी पत्नी और 5 वर्षीय पुत्र को अपने साथ ले गया। देर रात वह वह घर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी और बच्चा नहीं थे।
खोजबीन के बाद जब उसने दिनेश सिंह ठाकुर उर्फ राणा को फोन किया तो वह कहने लगा कि वह उसकी पत्नी और बच्चे को लेकर वैशाली, पंजाब आ गया है। वह उसकी पत्नी को अपने साथ रखेगा। कहा कि अगर तुमने हमारा पीछा किया या कोई कानूनी कार्रवाई की पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपी दिनेश उर्फ राणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट
UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील