पत्नी पर दो युवकों के बैंक खातों में 2 वर्षों से पैसे डालने का आरोप, पति ने लिखाई रिपोर्ट

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने पत्नी पर दो युवकों के बैंक खातों में पैसे डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने इस संबंध में उक्त युवकों से बातचीत की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे।


पुलिस को सौंपी तहरीर में केसर कॉलोनी लोहरियासाल तल्ला निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उसकी पत्नी करीब दो वर्षों से शहजाद कुरैशी और अभिषेक सिंह के बैंक खाते में पैसे डाल रही है। इस संबंध में जब उसने पत्नी से बातचीत की तो वह अभद्रता पर उतारू हो गई।

आरोप है कि उसकी पत्नी उक्त युवकों के साथ लगातार घर से गायब रहती है। इस संबंध में जब उसने शहजाद कुरैशी और अभिषेक सिंह से वार्ता करनी चाही तो उसके साथ गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने दोनों युवकों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119