ट्यूवेल में नहाने गए व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
दिनेशपुर । घर से ट्यूवेल में नहाने गए व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । तो व्यक्ति की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया । उनका रो रोकर बुरा हाल है ।
बताया जा रहा है व्यक्ति हलवाई का काम किया करता था । उसके तीन बच्चे हैं । पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा । जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड पांच निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र स्व रामदास सोमवार सांय घर से मतकोटा मार्ग पर बने ट्यूबेल में नहाने के लिए निकला था । देर सांय पुलिस को सूचना मिली ट्यूबेल के पास एक संदिग्ध अवस्था मे व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा है । जिस पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे जहां संजय मृत अवस्था मे पड़ा मिला । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । उधर मौत की खबर पाकर पत्नी चन्दावती सहित मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए । परिजनों में कोहराम मच गया । उनका रो रोकर बुरा हाल है ।
बताते हैं संजय के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं वह हलवाई का काम करता था । उधर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा । मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । जहां शमशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही