युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों पर हत्या का शक

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि मृतक के चाचा व गांव के कुछ लोगों ने परिजनों पर ही हत्या करने का शक जताया है। मृतक के चाचा ने बताया कि उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए परिजन पुलिस को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का कारण बता रहे हैं। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर कालोनी सुल्तानगढ़ निवासी रामकुंवर पुत्र मंगल सिंह द्वारा बीती रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर गांव वालों को मिली। खबर सुनकर गांव के कुछ लोग उसके घर पहुंचे तो बाउंड्रीवाल में लगे गेट पर अंदर से कुंडा लगा था। घर के अंदर शोरगुल हो रहा था, जिस पर गांव के ही कुछ लोग दीवार कूदकर अंदर गए तो मृतक के हाथ पीछे की ओर कपड़े से बंधे बताये गये तथा युवक का शव चारपाई पर पड़ा था। गांव के ही कुछ लोगों ने उसके हाथ खोलें तथा घटना की सूचना पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

मृतक के चाचा सोनू व गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मृतक को रविवार को उसके बहनोई ने जमकर मारा पीटा जिससे उसका एक हाथ भी टूट गया था। मृतक ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस ने बहनोई के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

मृतक के चाचा ने बताया कि मृतक की बहन का पति भी करीब 2 माह से मृतक के घर पर ही अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। मृतक का आये दिन अपने बहनोई से झगड़ा होता रहता था। मृतक के चाचा सोनू व कुछ गांव के लोगों का शक है कि उसकी हत्या उसके बहनोई व उसके परिजनों द्वारा की गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा मृतक के बहनोई को हिरासत में ले लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119