संदिग्ध बनी युवक की मौत, पेड़ पर फंदे से लटका मिला -जताई हत्या की आशंका
हल्द्वानी। पुछड़ी इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक मूल रूप से काशीपुर ऊधमसिंह नगर का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का शक जताया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी है। पुलिस से बताया कि जिला ऊधमसिंह नगर के कुंडेश्वरी ग्राम जुड़का नंबर दो का 25 वर्षीय आकाश उर्फ बंटी पुत्र राजेंद्र सिंह रामनगर के पुछड़ी इलाके में रहता था और मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह आकाश का शव उसके घर के बाहर स्थित एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना उसके साथ रहने वाली महिला ने परिजनों और पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों का आरोप है कि आकाश पुछड़ी में महिला के साथ कई सालों से रह रहा था। कुछ दिनों पहले महिला और उसका किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया और कहा कि वे जल्द मामले में तहरीर देंगे। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टता मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस कई एंगलों पर काम कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश