मंडलायुक्त दीपक रावत ने फरियादी को सात साल से फंसी रकम दिलाई
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अल्मोड़ा निवासी नवीन को जमीन की खरीद में फंसी रकम सात साल बाद वापस दिलाई। रकम मिलने पर नवीन काफी भावुक हो गए। उन्होंने रुपये मिलने पर कमिश्नर का आभार जताया। कुमाऊं कमिश्नर के पास पिछले दिनों दन्या अल्मोड़ा निवासी नवीन राम का मामला पहुंचा था। नवीन ने कमिश्नर को भेजे पत्र में बताया कि उन्होंने 2016 में ग्राम मीठा आंवला तहसील हल्द्वानी में 1500 वर्ग फीट भूमि 2 लाख की धनराशि से मोहन राम से खरीदी थी।
इस भूमि का इकरारनामा दोनों की आपसी सहमति के आधार पर 14 जनवरी 2016 को 2 लाख रुपये में हुआ था। नवीन ने बताया कि खरीदी गई भूमि का विक्रेता ने उन्हें कब्जा नहीं दिया। मांगने पर भी उन्हें पैसा भी वापस नहीं किया गया। नवीन ने आयुक्त से प्रार्थना पत्र में मोहन राम से दो लाख वापस दिलाने का अनुरोध किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने भूमि क्रेता व विक्रेता दोनों को कार्यालय में तलब किया। शनिवार को कमिश्नर कैंप कार्यालय में मोहन राम ने नवीन राम को दो लाख का चेक दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Bageshwar News: बागेश्वर में 49 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की मौत -नुमाइश गली में पसरा मातम
पदमपुर देवीलिया में जैविक खेती को बढ़ावा -PKVY योजना के तहत 21 किसानों को मिले कृषि उपकरण