मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज-
रुद्रपुर। युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। विकास पुत्र शेर सिंह निवासी वार्ड 8 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मजदूरी करके अपने घर जा रहा था। उसके घर से पहले नहर की पुलिया पर अजय सक्सेना, आशीष सक्सेना एवं प्रकाश सक्सेना खड़े थे। आरोप है कि अजय ने विकास के ऊपर पटाखा जलाकर फेंक दिया।
विकास के विरोध करने पर प्रकाश ने दूसरा पटाखा फेंक दिया और तीनों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए विकास को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अजय ने विकास के सिर पर सरिया से वार कर दिया। शोर-शराबा होने पर विकास के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गये। विकास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश