पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने गटका जहर -एसटीएच में मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते जहर गटक कर जान दे दी। तबीयत बिगड़ने पर उसे एसटीएच लाया गया। जहां एक दिन उपचार के बाद सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि बेल बसानी निवासी 35 वर्षीय मीना की 14 साल पहले शादी हुई थी। उसका नौ साल का एक बेटा है। पुलिस के मुताबिक रविवार मीना को एक शादी में जाना था। लेकिन परिवार के किसी सदस्य ने इस पर ऐतराज जताया। जिससे उनमें कहासुनी हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत


इससे आवेश में आकर मीना ने अपने कमरे में पहुंचकर जहर गटक लिया। परिजन उसे एसटीएच लेकर आए। यहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मौत के कारणों की असल वजह का पता लगा रही है। एसओ का कहना है कि घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। मामले में मृतक महिला के परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119