शादीशुदा युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप
रुद्रपुर। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शादीशुदा युवक पर एक किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 19 मार्च दोपहर 1 बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर में बिना बताए कही चली गई।
वहीं उनके बेटी अपने साथ सारे सरकारी डक्यूमेंट लेकर गई है। आरोप है कि डिबडिबा बिलासपुर निवासी गुरजंदर सिंह हंजरा पुत्र ज्ञानी सिंह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। गुरजंदर सिंह हंजरा पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस ने आरोपी गुरजंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि