मेहरा ने शब्जी का फड़ लगाकर बनाई पहचान

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैण। नगर पंचायत भिकियासैण के मैन रोड बडियाली में तहसील भिकियासैण के अन्तर्गत मानिला के नैनवालपाली निवासी बालम सिंह मेहरा पिछले -5.वर्षों से लोकल-वोकल के तहत स्थानीय कास्तकारों के घरों से रोज ताजी शब्जियां लौकी, तोरई, चिचन्डे, मूली, शगियामिर्च, कद्दू, भिन्डी,आलू,बीन,करेला,बैगन, टमाटर,गधुवे के टूके, मेथी, लहसून, हरी मिर्च आदि खरीद कर भिकियासैण के बाजार बडियाली में रोज आये दिन रोड किनारे फड़ लगाकर सस्ते रेटों में बेचते है। इसी क्रम में नगर पंचायत भिकियासैण ने उनकी मेहनत व लगन को देखते हुए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उन्हें बैंक की योजनाओं से जोड़ कर लाभान्वित किया, तथा उन्हे सम्मानित किया।

उनका कहना है कि आज गांव -गांव पलायन की मार झेल रहे है, नौजवान देहातों में जाकर नौकरी पाने के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन सरकार मेहनती लोंगों को चिन्हित कर उन्हें स्वरोजगार से जोडे़ तो कहीं हद तक बेरोजगारी कम हो सकती है। उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज उन्होंने कहीं फड़ लगाने वालों की मेहनत को सराहा है, साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसे मेहनती लोगों को बीच- बीच में निःशुल्क प्रोत्साहन राशि देने की भी मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119