संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता की तहरीर पर पुलिस ने की किशोरी की गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामनगर निवासी जयप्रकाश पुत्र नन्हे सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 11 सितंबर की दोपहर 2 बजे उसकी करीब 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री रूबी घर से बिना बताये कहीं चली गई जो वापस नहीं लौटी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

हरसंभव जगह पर तलाशने पर भी उसक कोई पता नहीं चला। जयप्रकाश ने रूबी के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119