लापता महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलते हुए मिली
रुद्रपुर: होली के दिन से लापता महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलते हुए मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
बी ब्लॉक ट्रांजिट कैम्प निवासी पुतुल सरकार पत्नी तारक सरकार उम्र 40 होली के दिन अचानक गायब हो गई। परिजनों द्वारा उसे काफी ढूंढा गया। लेकिन उसका कही पता नही चल।सका है। बुधवार प्रातः बी ब्लॉक ट्रांजिट कैम्प में चित्तो मजूमदार के घर के दूसरी मंजिल पर स्थित खाली कमरे से बदबू आने लगी। जिसपर ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर मय फोर्स मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैम्प विनोद फर्त्याल ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देख कर सबके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। कमरे के भीतर पुतुल सरकार का शव लटका पड़ा था। पुलिस ने शव को नीचे उतार लिया है।
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पुतुल सरकार होली के दिन से गायब थी। जिसका घर में विवाद भी हुआ था। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इधर महिला की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने महिला की मौत को लेकर तमाम पहलुओं पर जांच करनी शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी