विधायक महरा ने किया ध्याड़ी-भेटाबड़ौली सिरगांव सड़क का शिलान्यास
गणेश पाण्डेय दन्यां
जागेश्वर क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह महरा ने ध्याड़ी- भेटाबड़ौली सिरगांव मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। ध्याड़ी में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से यह मार्ग स्वीकृत हुआ है जिससे दूरस्थ क्षेत्र सिरगांव के लोगों को लाभ मिलेगा। विधायक महरा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण की अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को उन योजनाओं से लाभान्वित कराने की अपील की। विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने अनेक समस्याएं रखी जिनका उन्होंने दूरभाष से ही निराकरण करवाया।
बैठक में भाजयुमाे के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, महामंत्री मनोहर सिंह, मोहन सिंह सिंगवाल, महेंद्र बिष्ट, जगत सिंह, प्रताप गैड़ा, गोधन सिंह, खीमानंद पालीवाल, महेश भट्ट, जगत सिंह, देव सिंह, मोहन सिंह, नंदन सिंह, धन सिंह, आनंद सिंह, खड़क सिंह, प्रहलाद सिंह, खुशाल सिंह, त्रिलोक सिंह, खीम सिंह, भूपाल सिंह, राजू भैसोड़ा, दीवान सिंह, शेखर बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी और कई गांवों के लोग उपस्थित हुए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग