मोटाहल्दू के जयपुर खीमा में फर्जी मतदान को लेकर हुए बबाल में डेढ़ सौ से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दिन मोटाहल्दू के जयपुर खीमा में फर्जी मतदान को लेकर हुए बबाल के बाद पुलिस ने पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर 150 सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
28 जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान मोटाहल्दू के जयपुर खीमा पोलिंग बूथ में कुछ लोगों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था। 21 अगस्त को पीठासीन अधिकारी दिनेश प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ चुनाव प्रक्रिया में बाधा,सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मतदान दल के सदस्यों के साथ मारपीट, धमकी देना और मतपेटियां छीनने समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जांच हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज शंकर नयाल को सौंपी गई है।
लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने कहा कि पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तमाम वीडियो फुटेज की जांच कर आरोपियों को तस्दीक करने का कार्य शुरू कर दिया है, जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार
uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम