कांग्रेस छोड़ दो दर्जन से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता-

खबर शेयर करें


-पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन से उत्साहित हुए लोग-
-भाजपा प्रत्याशी बिष्ट ने बरेली रोड के गोरापड़ाव, हाथीखाल, मोतीनगर लालकुआं के ग्रामीण क्षेत्रों पेपर मिल स्टाफ कॉलोनी में जनसंपर्क

मोटाहल्दू से ईश्वरी दत्त भट्ट की रिपोर्ट-

लालकुआं नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित दो दर्जन लोगों ने भाजपा पर विश्वास करते हुए कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गौलापार, बरेली रोड और लालकुआं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुनने क्षेत्रवासी उमड़ पड़े। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे ही कांग्रेसी भाजपा का दामन थाम रहे हैं। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. मोहन बिष्ट के समक्ष कांग्रेस पार्टी के लालकुआं नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके अपने दो दर्जन समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोडऩे से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, हेमंत नरूला, विनोद श्रीवास्तव, कमलेश चंदोला, उमेश शर्मा, बॉबी संभल, राजकुमार सेतिया, हरीश नैनवाल, धन सिंह बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पत्रकार डिमरी पर जानलेवा हमले की निंदा, एनयूजे ने डीजीपी से की आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग


प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुनने लोग उमड़ पड़े। लोगों में भारी उत्साह देखा गया। प्रधानमंत्री ने कई बार नैनीताल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का नाम लिया तो लोग अत्यधिक प्रफुल्लित हो उठे। पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन से भाजपा कार्यकर्ता अत्यंत खुश दिखे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मंगलवार को बरेली रोड के गोरापड़ाव में दिनेश चन्दोला के आवास पर एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वहां लोगों में अति उत्साह देखा गया। उसके अलावा हाथीखाल, मोतीनगर लालकुआं के ग्रामीण क्षेत्रों पेपर मिल स्टाफ कॉलोनी में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा को समर्थन करने का आह्वान किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119