भाजपा से महिला मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा- दर्जनों समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी चौहान को दिया समर्थन-

खबर शेयर करें 👉

लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के राजीव नगर घोड़ानाला निवासी बिन्दूखत्ता भाजपा महिला मोर्चा कि मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल व मडंल मंत्री नीलम नेगी ने सयुक्त रूप से अपनी दर्जनों महिला भाजपा सदस्यों के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर लालकुआं विधान सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की भावना के विपरीत लालकुआ विधान सभा सीट पर टिकट का वितरण किया है उन्होंने कहा कि पार्टी ने उस व्यक्ति को टिकट दिया जो पहले से ही पार्टी से बगावत कर चुका है जिसके आहत होकर आज हम सब लोग भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


यहां बिन्दूखत्ता क्षेत्र के घोडानाला ,राजीव नगर ,तिवारी नगर ,शान्ति नगर ,संजयनगर,हल्दूचौड़ ,बच्चीधर्मा,बंजरी कम्पनी, बंगाली कालोनी में निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने भारी बारिश के बीच आज अपना ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। इस दौरान राजीव नगर घोड़ानाला में एक बैठक आयोजित कि गई जिसमें बिन्दूखत्ता भाजपा महिला मोर्चा कि मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल एंव मंडल मंत्री नीलम नेगी ने सयुंक्त रूप से अपनी दर्जनों महिला सदस्यों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को समर्थन देते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया है इस दौरान महिला मोर्चा कि मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल ने कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास को गति देने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि लालकुआ विधान सभा सीट पर इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान परचम लहरायेंगे लोग कांग्रेस और भाजपा से क्षेत्र की जनता काफी तंग आ चुकी है इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल और मड़ल मंत्री नीलम नेगी सहित सभी भाजपा महिला सदस्यों को अपनी टोपी पहनते हुए पुष्प गुच्छ देकर उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पदमा बसवाल, विद्या बृजवासी, भगवती गढ़िया ,बसंती बिष्ट ,भगवती परिहार, दीपा परिहार ,लीला देवी, राजू तिवाड़ी, आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119