पत्रकार बमेटा को मातृ शोक, पत्रकारों ने जताया दु:ख
हल्दूचौड़। मंगलवार को पत्रकार प्रमोद बमेटा की माता कलावती देवी (73) का आकस्मिक निधन हो गया। वह तीन चार दिनों से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उन्हें उपचार के लिए उनके पुत्र प्रमोद बमेटा बरेली ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे तीन बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मंगलवार देर शाम उनका रानीबाग चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चिता को अग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र कमल बमेटा ने दी। उनके निधन पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्टï, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, धर्मानन्द खोलिया, ईश्वरी दत्त भट्ट के अलावा स्थानीय पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट
UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील