गौलापार में ट्रक से टकराई मोटर साइकिल, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सोमवार देर रात गौलापार क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना की जानकारी के अनुसार, करीब रात 11:00 बजे मनोज बिष्ट (30 वर्ष) और पुष्कर बिष्ट (32 वर्ष) मोटरसाइकिल से हल्द्वानी से गौलापार अपने घर लौट रहे थे। दोनों लोग मंगलपड़ाव स्थित एक होटल में काम करते थे। जब वे गौलापार नवाडख़ेड़ा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो उनकी मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक का टायर पंचर होने के कारण चालक उसे बदलने का काम कर रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मनोज बिष्ट को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुष्कर बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, मृतक मनोज बिष्ट अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। हालांकि, दोनों व्यक्तियों ने हेलमेट पहना था, लेकिन हादसा बहुत गंभीर था। मंगलवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे उनके रिश्तेदार अपने गांव ले गए। वहां मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119