अंतरजातीय विवाह के हत्यारोपी गिरफ्तार-

खबर शेयर करें

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा 02 सितम्बर। उपजिला मजिस्ट्रेट भिकियासैण शिप्रा जोशी ने बताया कि 01 सितम्बर को वादिनी कविता मनराल पत्नी श्याम सुन्दर मनराल निवासी ग्राम इनोली हाल निवासी भिकियासैण द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक बंगोड़ा को समय सायं 7ः00 बजे सूचना दी गयी कि उनके साथ जल जीवन मिशन अन्तर्गत सरकारी निर्माण कार्य के ठेके में साथ कार्य करने वाले जगदीश चन्द्र पुत्र केश राम निवासी ग्राम पनुवाद्योखन थाना भतरौंजखान उप तहसील मछोड़ एवं भगीरथ के साथ कुछ लोगों ने सेलापानी पुल के पास मारपीट की है और जगदीश चन्द्र को उठा कर ले गये है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बादल फटने से मोहान रामनगर क्षेत्र की सड़कें नदी में तब्दील, जहां-तहां फंसे लोग

उक्त सूचना पर नायब तहसीलदार निशा रानी के निर्देशन में में राजस्व टीम गठित कर घटना स्थल की ओर भेजा गया। टीम द्वारा खोजबीन के दौरान ग्राम इण्डा पटवारी क्षेत्र डोब की सीमा अन्तर्गत वाहन संख्या यू0के0-19टीए-0389 को रोककर पूछताछ की गयी। वाहन में जगदीश चन्द्र उपरोक्त को अचेत अवस्था में बरामद किया गया। वाहन में चालक गोविन्द सिंह पुत्र जोगा सिंह, पिता जोगा सिंह व माता भावना देवी निवासी ग्राम बेल्टी राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र भिकियासैण पाये गये। उन्होंने बताया कि जगदीश चन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैण में लाया गया। परीक्षणोपरांत चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महिला ने बच्चे को पिलाया जहर, खुद भी गटका, बच्चे की मौत


उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण में राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र बगोड़ा में मुं.अ.संख्या 02/2022 सरकार जरिये कविता मनराल ग्राम इनोली हाल निवासी भिकियासैण बनाम अभियुक्तगण जोगा सिंह आदि 03 नफर सभी निवासी ग्राम बेल्टी राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र भिकियासैण तहसील भिकियासैण अन्तर्गत धारा 302,364,34 आई.पी.सी व धारा 03 (2)(5) एस.सी.एस.टी एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम गोविन्द सिंह महरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में चिकित्सकों के पैनल द्वारा करा कर शव मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ज्ञात हुआ है कि जगदीश चन्द्र उपरोक्त द्वारा जोगा सिंह की पुत्री गीता के साथ अर्न्तजातीय प्रेम विवाह किया गया है, संभवतः इसी रंजिशवश अभियुक्तगणों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। प्रकरण हत्या, संगीन वारदात होने से विवेचना हेतु नियमित पुलिस को हस्तांतरित किया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119