मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव हमलों पर जताई गंभीर चिंता -घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते वन्यजीव-मानव संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव वन के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान सीएम धामी ने भालुओं सहित अन्य वन्यजीवों के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे हमलों में घायल होने वाले सभी लोगों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-खटीमा में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि राज्य सरकार वन्यजीव हमलों में मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी कर चुकी है। पहले यह राशि 5 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाए, वन विभाग और प्रशासन के बीच तालमेल बढ़ाया जाए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, गश्त व्यवस्था और अलर्ट सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119