घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला- बची बाल-बाल
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। ताकुला विकासखण्ड के ग्राम डोटियालगांव में घास काट रही महिला पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। साथ आई अन्य महिलाओं द्वारा शोर गुल मचाये जाने पर तेंदुआ महिला को घायल कर जंगल में भाग गया।
डोटियालगांव निवासी 36 वर्षीय गंगा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ अपने घर से तकरीबन 200 मीटर दूर स्थित बगडू जंगल में घास काट रही थी तभी प्रातः 8:05 बजे घात लगाये तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। अन्य महिलाओं द्वारा चिल्लाये जाने पर गंगा देवी को घायल अवस्था में छोड़, तेंदुआ जंगल में भाग गया। गंगा देवी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताकुला लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार व टांके लगाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। वन विभाग द्वारा पीढ़ित परिवार से मुलाकात कर तात्कालिक उपचार हेतु 3000 रूपया अर्थिक सहायता दी गयी।
ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले कई महिनों से गांव में तेंदुओं का आतंक बना हुआ है। तेंदुओं को पकड़ने हेतु उनके द्वारा 6 माह पूर्व लिखित पत्र वन विभाग को दिया गया था, लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी ने बताया कि बिनसर बन्य जीव विहार से लगे सुनोली, हड़ौली, भैंसोड़ी, भेटुली सहित आस पास के गांवों में तेंदुए व जंगली सूअर दिन दहाड़े घूम रहे हैं, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने तेंदुओं को पकड़ने के साथ ही सूअरों को मारने हेतु ट्रेंड शिकारियों को भेजने की मांग की। साथ ही पिछले 4 साल से लंबित पशु क्षति का मुआवजा भुगतान करने की मांग की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान