नाबालिक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप-
खटीमा। नाबालिक किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत वार्ड में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि चार अप्रैल को उसकी नाबालिक पुत्री बाजार से कापी लेने गई थी, जो घर वापस नहीं आई। दोपहर एक बजे उसके मोबाइल पर दीपक कुमार निवासी मोहल्ला मोहम्मद यार खां कस्बा थाना न्यूरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश का फोन आया कि उसने उनकी पुत्री से कोर्ट में शादी कर ली है।
व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उक्त युवक उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिससे उसे पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका है। पुलिस ने मामले में आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार
uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम