तहसीलदार से अभद्रता के मामले में नायब नाजिर को डीएम कार्यालय से किया अटैच

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। गदरपुर तहसील में तैनात नायब नाजिर मो. उमर को तहसीलदार से अभद्रता और सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ के मामले में हटाकर जिला कार्यालय रुद्रपुर से अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने की है।

सूत्रों के मुताबिक, नायब नाजिर पर आरोप है कि उसने नीलामी प्रक्रिया से संबंधित सरकारी डाक में दर्ज तारीखों में बदलाव किया। इस वजह से नीलामी को स्थगित करना पड़ा। जब इस मामले में तहसीलदार लीना चंद्रा ने नायब नाजिर से पूछताछ की, तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की कोशिश भी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

हालांकि यह घटना दो-तीन महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन तहसीलदार ने इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जांच के बाद आरोपों को सही पाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

तहसीलदार लीना चंद्रा ने बताया कि मो. उमर के व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें मिलती रही थीं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

अब डीएम ने आदेश जारी करते हुए नायब नाजिर को गदरपुर तहसील से हटाकर 30 सितंबर को डीएम कार्यालय से अटैच कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119