नैनीताल में खून से लतपथ शव मिलने से सनसनी-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल – नैनीताल के शेरवानी क्षेत्र, गोपाला सदन में युवक का खून से लतपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मल्लीताल कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शुक्रवार को गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर से शव देख लोगों के होश उड़ गए। अनिल के पत्नी और बच्चे यहां रहते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

सूचना पर कोतवाल प्रीतम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की मौत सीने में गोली लगने से हुई है। पुलिस ने उसका मोबाइल बरामद किया है, उसने खुद को गोली से उड़ाया है या उसकी हत्या की गई है, पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने और युवक की शिनाख्त में जुटी है। पुलिस ने शव के समीप मोबाइल और पिस्टल बरामद किया है। पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी पंकज भट्ट भी घटनास्थल पहुंच गए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119