जीआईसी खेती में बच्चों को खिलाई कृमि नाशक दवाई
गणेश पाण्डेय दन्यां
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज खेती में बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी की टीम ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स भी दिए।जीआईसी खेती के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि सीएचसी धौलादेवी से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाई।
ब्लाक परियोजना प्रबंधक साजिद अली ने सभी बच्चों से गर्मी के मौसम में होने वाली बिमारियों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने सभी बच्चों से पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नौलों, धारों और तालाब के पानी में कृमि के अंडे पाए जाते हैं। उन्होंने सभी बच्चों से नियमित रूप से उबला हुआ पानी पीने की अपील की। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यालय में जागरूकता गोष्ठीका आयोजन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने दवा खिलाने में सहयोग प्रदान किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी